डीपीआरओ ऋषभ राज ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव के की संख्या 116 है। जबकि 3815 कोरोना संक्रमित को स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया गया है।
फिलहाल होम आइसोलेशन में 116 एवं स्वास्थ्य आइसोलेशन में18 मरीज इलाजरत हैं। जिले में फिलहाल छह कंटनेमेंट जोन एक्टिव हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले 98 कोरोना मरीजों से मेडिकल टीम के द्वारा दूरभाष पर संपर्क कर सलाह दी गयी।