पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। एक अन्य मामले में एक शराब तस्कर की गिरफ्तार भी हुई है। जानकारी के अनुसार, सहरसा के बनगांव पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बनगांव- देवना सड़क मार्ग एक वाहन को रोका।
आशंका होने पर वाहन की जांच की। पुलिस को ट्रक पर लदे 160 पेटी अंग्रेजी शराब मिले। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।
वहीं, पुलिस को एक और सफलता तब मिली जब चैनपुर निवासी सोनू कुमार के घर से 9 पेटी शराब के साथ बरामद किया गया। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।