BIHAR-BHAGALPUR-नाथनगर में बीती रात मधुसूदनपुर इलाके के थाना के पीछे लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर नूरपुर राजपूत टोला मे घर मे ही फंदे से लटकी एक महिला का लाश मिली है।मृतिका की पहचान नूरपुर राजपूत टोला निवासी गौतम साह की 45 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप मे हुई है।स्वजनों ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी हैं।
बताया जा रहा हैं कि गौतम मंगलवार की रात करीब आठ बजे बादाम बेचकर लौटे तो देखे कि दरवाजा बंद था,धक्का मारने पर भी अंदर से कोई आवाज नही आई तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखे की पत्नी फंदे से लटक दिखी और उसकी मौत हो गई। ।
कुछ देर बाद स्वजनों के सहयोग से शव को फंदे से उतार कर नीचे रख दिया
स्वजनों ने घटना की सूचना थाने को चौकीदार को दी।लेकिन 12 धंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी रात मे थाने को नही बुधवार की सुबह सात बजे के बाद मिली है। मृतिका के पति ने बताया कि आर्थिक रूप से हमलोग काफी कमजाेर है,पता नही पत्नी ने किस कारण ने खुदकुशी कर ली। जबकि हम दिन मे घर से निकले थे तो सबकुछ ठीक था।
महिला अपने पीछे पति सहित पांच बच्चों को छोड़ गई।वहीं घटना के बाद पूरे परिवार मे शोक की लहर है और आसपास के लोग भी धटना को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।