2020/10/14

पटना में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग,छेड़खानी का विरोध करने पर 6 की संख्या में आए बदमाशों ने की फायरिंग

BIHAR-PATNA- फुलवारीशरीफ स्थित इमाम कॉलोनी में मंगलवार की देर रात अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे कॉलोनी व आसपास के मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

बताया जाता है कि छेड़खानी का विरोध करने पर 6 की संख्या में आए बदमाशों ने कॉलोनी में आकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।  इसके बाद कॉलोनी के कुछ साहसी लोगों ने गोलीबारी कर रहे युवकों की घेराबंदी की कोशिश की लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर सारे बदमाश भाग निकले । शिकायत करने पर पुलिस वहां पहुंची। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है।

इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले जमावड़ा लगा कर स्मैक पी रहे बदमाशों ने रास्ते से गुजर रही एक  युवती पर फब्तियां कसी। जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया था। स्थानीय लोगों के विरोध का बदला लेने के लिए वही बदमाश छह की संख्या में दोबारा मोहल्ले में आ गए और मंगलवार की देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। इसी बीच छेड़खानी और गोलीबारी से गुस्साए स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सभी बदमाश भागने में सफल हो गए।