नामांकन के लिए रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को ओपेन चैलेंज किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं भी बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर रहा हूं. कोई एक भी दाग मेरे कार्यकाल के दौरान लगा दे तो मैं मान लूंगा. मैंने बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार रोकने के लिए कमिटी बनाई.
मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 14, 2020
इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूँ। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ। pic.twitter.com/IeT5E82xTs
उन्होंने आस सीएक को चुनौती देते हुए कहा कि मैं तो आज नामांकन करने जा रहा हूं पर वो भी अपने गृह जिले नालंदा का कोई विधानसभा चुन लें और वहां से नामांकन करें. मैं भी वहां से नामांकन करुंगा और उन्हें हरा कर बताउंगा कि जनाधार क्या है.
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है और इस बार भी हमारा साथ देगी. आज तेजस्वी ने एक बार फिर कहा कि हमारी सरकार आती है तो सबसे पहले 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दूंगा और नियोजित शिक्षकों को सरकार बनने के दिन समान काम समान वेतन की मांग को पूरा करुंगा.
Input-first बिहार