2020/09/09

STET EXAM आज से-बिहार के 12 शहरों के 60 केंद्रों पर 2.47 लाख परीक्षार्थी, 21 सितंबर तक परीक्षा

BIHAR-STET 2019 की पुनर्परीक्षा बुधवार से 21 सितंबर के बीच हाेगी। कुल परीक्षार्थी 2.47 लाख हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। 

अभ्यर्थियों को आवेदन के समय अपलोड किए गये फोटो को डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपका कर एवं स्वअभिप्रमाणित कर साथ में लाना होगा, जिसे परीक्षा कक्षा में जमा करना होगा।

बिहार बाेर्ड के मुताबिक, राेज तीन पालियाें में परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 12 जिलों में 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पटना, भोजपुर, नालंदा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर एवं पूर्णिया में में ऑनलाइन होगी। जूता-मोजा पहन कर केंद्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा।