2020/09/09

सीवान में मर्डर,अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया हत्या जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SIWAN-अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मार हत्या कर दी। मृतक मर्दनपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद का पुत्र विजय प्रसाद (30 वर्ष) है। घटना जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा मर्दनपुर गांव में मंगलवार की देर रात घटी।

 घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि विजय प्रसाद मर्दनपुर स्थित अपनी वेल्डिंग दुकान के सामने चार लोगों के साथ सोए थे। रात में करीब एक बजे मोटरसाइकिल से अपराधी आए और सोए अवस्था में विजय प्रसाद के सीने पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भाग गए।घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर गई है।