2020/09/09

BREAKING -समस्तीपुर के युवक की लखनऊ में मौत,गांव में मचा कोहराम

SAMASTIPUR-मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर गांव के एक युवक का लखनऊ में छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक सिवैसिंगपुर निवासी शिवकुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार था।

 वह लखनऊ में बिल्डिंग मेटेरियल व लेबर मिस्त्री का ठेकेदारी का काम करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने साइड पर काम देखने गया था। इसी दौरान छत से नीचे गिर गया। घटना रविवार की शाम की बताई जाती है। 

शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक दो भाई है। दोनाें लखनऊ में ही काम करता था। पिता बचपन में ही गुजर गए थे।