कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण उनकी जगह गर्दनीबाग थानाध्यक्ष सुनील कुमार को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है।
जिन थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है उनमें गौरी शंकर गुप्ता को थानाध्यक्ष चौक, मुकेश कुमार पासवान थानाध्यक्ष बाईपास, शेर सिंह यादव थानाध्यक्ष सुल्तानगंज, सतीश कुमार सिंह थानाध्यक्ष श्रीकृष्णा पुरी, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता थानाध्यक्ष सचिवालय, अरुण कुमार थानाध्यक्ष गर्दनीबाग बनाया गया है।
इसके साथ ही अजीत कुमार साहा थानाध्यक्ष दानापुर, अशोक कुमार सुमन थानाध्यक्ष यातायात गांधी मैदान, बद्री प्रसाद मंडल अंचल पुलिस निरीक्षक बाढ़, मोहम्मद इरशाद अहमद अंचल पुलिस निरीक्षक हाथीदह बनाया गया है।