2020/09/11

समस्तीपुर SP के आदेश पर दारोगा समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण,रोसड़ा के थानाध्यक्ष अरुण बने

BIHAR-SAMASTIPUR-SP  के आदेश पर दारोगा समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

 इसमें पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार को थानाध्यक्ष पटोरी, अरुण कुमार राय को थानाध्यक्ष रोसड़ा, देवेन्द्र कुमार यादव को अंचल निरीक्षक मुफस्सिल, उमाशंकर राय को प्रभारी विधि व्यवस्था शाखा पुलिस कार्यालय, पुअनि दिनेश पासवान को कअनि चकमेहसी थाना, पुअनि श्यामनंदन मिश्र को कअनि खानपुर थाना,

 पटोरी न्यायालय के पुअनि रंधीर कुमार को पुलिस केन्द्र, उजियारपुर थाना के पुअनि अविनाश कुमार को दलसिंहसराय न्यायालय, मुसरीघरारी थाना के पुअनि वसंत कुमार सिंह को यातायात समस्तीपुर, पुलिस केन्द्र के सअनि दिनेश कुमार सिंह को विभुतिपुर थाना और वृजकिशोर सिंह को उजियारपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।

 अविलंब योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है।