2020/09/11

पिंकी चौधरी की तरह भागकर शादी करने वाली लड़की की 10 साल पहले इसी लड़के से सगाई हुई थी

DESK-बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी लड़का और लड़की अगर पसंद से शादी करते हैं तो यह बात समाज के पंचों को नागवार गुजरती है और फिर दोनों को परेशान किया जाता है.

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के सामने भाग कर शादी करने वाले दंपति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और कहा है कि लड़की के घरवाले और समाज के लोग परेशान कर रहे हैं क्योंकि वह हमारी शादी से खुश नहीं है. लिहाजा जीना दुश्वार हो गया है पुलिस यह कुछ हमारी मदद करें और उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें. 

बाड़मेर जिले के रहने वाले नवनिवाहित जोड़े की करीब 8 से 10 साल पहले सगाई हुई थी. उसके बाद किसी कारणवश दोनों की सगाई टूट गई. लड़की के घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह कराना चाहते थे, लेकिन लड़की पहले जिस लड़के के साथ उसकी सगाई हुई थी, उसी से शादी करना चाहती थी. 

इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी कर ली. दोनों युवक और युवती ने 31 अगस्त को शादी की और 2 सितंबर को विवाह पंजीकरण करवाया. दोनों ही बालिग हैं. लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वो खुश है लेकिन यही बात लड़की के घरवाले और समाज के पंचों को नागवार गुजरी और अब जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.

भाग कर शादी करने वाली लड़का लड़की दोनों अपनी जान बचाकर लड़की के घरवालों से बचकर किसी भी तरीके से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पहले तो अपनी शादी का सबूत दिया और उसके बाद अपनी आपबीती बताई.

डीवाईएसपी पुष्पेंद्र सिंह आडा ने बताया कि एक शादीशुदा जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. दोनों ही बालिग हैं तो ऐसे में उनकी शादी कानूनी रूप से सही है. दोनों की शादी के कागजात देखे गए हैं.

 मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित इलाके के एसएचओ को जिला मुख्यालय बुलाया गया है. पुलिस ने लड़का और लड़की के परिवार वालों को भी पाबंद किया है.

लड़का और लड़की दोनों एक जाति के हैं और दोनों के परिवार ने पहले रजामंदी से सगाई भी करवा दी थी लेकिन लड़की के परिवार को लड़का पसंद नहीं है लेकिन लड़की जिद पर अड़ी रही और उसने आखिर सगाई करने वाले लड़के से ही शादी कर दी और अब दोनों के लिए जीना बेहाल हो गया है. धमकियां मिल रही हैं. लोग परेशान कर रहे हैं.