जानकारी के अनुसार जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव की एक युवती को फेसबुक पर सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर निवासी एक युवक के साथ प्यार हो गया।
प्यार जब परवान चढ़ा तो प्रेमिका भागकर प्रेमी के घर आ गई और शादी की जिद पर अड़ गई। उसकी जिद के आगे प्रेमी के परिवार वालों ने लड़की के घर वालों को इसकी सूचना दी एवं निकाह में भाग लेने का आग्रह किया।
लड़की के घर वाले इस शादी में नहीं आए। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को गांव के एक मस्जिद में ले जाकर इस्लामिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी। इस शादी में कई लोग मौजूद थे।