2020/09/27

SAMASTIPUR-विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया

BIHAR-SAMASTIPUR-HASANPUR थाना क्षेत्र में जब्त विदेशी शराब का विनष्टीकरण दंडाधिकारी की मौजूदगी में किया गया। विनष्टीकरण का कार्य थाना के पीछे खाली जगह पर जमींदोज कर किया गया। पुर्ण शराबबंदी के लागू होने के बाद पकड़े गए 06 कांडो के शराब का विनष्टीकरण जिला दंडाधिकारी के आदेश के बाद कराया गया।

शराब विनष्टीकरण स्थल पर दंडाधिकारी के रूप में सीओ आनंदचंद्र झा मौजूद थे। सीओ आनंदचंद्र झा ने बताया कि जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार उत्पाद अधिनियम के तहत 06 कांडो के जब्त शराब का जमींदोज कर नष्ट किया गया है।

दंडाधिकारी ने बताया कि विभिन्न जगहों से जब्त थाने दर्ज 06 कांडों में जब्त 4590 बोतल अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया था। विनष्टीकरण के मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी,जीतू प्रसाद सिंह, मो.शकील व पुलिस के जवान मौजूद थे।

पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट