इस बैठक में मुख्य रूप से बॉर्डर इलाके के अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान करना जरूरत पड़ने पर बॉर्डर इलाके में छापेमारी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से संबंधित चर्चाएं की गई .
चुनाव के समय में इस बैठक का महत्व अधिक बढ़ जाता है क्योंकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस पदाधिकारियों के प्रमुखता में आता है बैठक में आदर्श आचार संहिता पर भी चर्चा की गई .
और आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी भी हाल में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी गई.
इस बैठक में ROSERA पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय, रोसरा थाना के सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, मंझौल के सर्किल इंस्पेक्टर दीपक कुमार, विभूतिपुर के थाना अध्यक्ष के0सी0 भारती, छौराही ओपी ओम प्रकाश कुमार , हसनपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी मौजूद थे।
इससे पहले ROSERA डीएसपी शहरियार अख्तर के नेतृत्व में अनुमंडल सभागार में चुनाव से संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई जिसमें चुनाव के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
INPUT-CITY SOLUTION