BIHAR-SAMASTIPUR जिले Vibhutipur प्रखंड के singhiya ghat railway station से लगभग 2 km पश्चिम फाटक नंबर 23
कवीर चौक के निकट ठेकेदार के माध्यम से railway में काम कर रहे एक मजदूर की कटकर मौत हो गई।
उसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिला के हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदापुर नायक टोला निवासी जोखन महतो के 37 वर्षीय पुत्र जंगली mahto के रूप में की गई
बताया जाता है एक ठीकेदार के अंदर मृतक रेल निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। घटना कैसे व कब घटी यह कोई देख नही पाया। सुबह में लोग पटरी के किनारे खून में सना उसका शव देखा तो आशंका जाहिर की कि रात में ट्रेन की चपेट में वह आ गया होगा।
थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि शव को police कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर hospital भेज दिया गया है।
इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतक माता पिता के इकलौते पुत्र था जिसे पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। जंगली महतो के मौत होने की जानकारी सुनकर परिवारों में कोहराम मच गया