BIHAR-SAHARSA- जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बीते कल सैन्य अधिकारी से एक लाख रुपये झपटकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
लेकिन न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उक्त युवक का कोरोना जाँच करवाया गया जिसके बाद झपटमार का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकला।
रिपोर्ट पोजेटिव की खबर मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
बताते चलें कि बीते कल एक लाख रुपया लेकर भाग रहे झपटामार को सामुहिक रूप से दर्जनों ग्रामीणों ने सिमरीबख्तियारपुर के रानीबाग में डिक्की से पैसे निकालकर भागने के दौरान पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।
उक्त बाबत सिमरीबख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से संपर्क में आने वाले सभी लोगों को अपनी-आपनी जांच करवा लेनी चाहिए।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा