2020/09/02

BIHAR-सरेशाम चायपत्ती सेल्स स्टाफ हथियार के बल पर लुट, जाँच में जुटी पुलिस

BIHAR-SAHARSA- जिले के सदर थाना क्षेत्र के अमहा टोला नाथ बाबा पोखर (पांच सौ मीटर पश्चिम) के समीप बुधवार को शाम करीब 5 बजे सुमन टी चायपत्ती के सेल्स स्टाफ के साथ दो मोटर साईकिल पर सवार चार अज्ञात बेखौफ बदमाशों के द्वारा हथियार के बल सत्ताईस हजार अस्सी रुपये (₹2,7080) के लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। 

घटना की जानकारी देते हुए ड्राइवर सुभाष कुमार ने बताया कि हमलोग तीन आदमी गाड़ी पर सवार थे और राजनपुर से माल देकर रुपये (₹27080) का कलेक्शन करके आ रहे थे। 

इसी दौरान बलहा टोल से आगे और नाथ बाबा पोखर (पांच सौ मीटर पश्चिम) के समीप दो मोटर साईकिल पर सवार चार अपराधीयों ने गाड़ी को ओवरटेक कर आगे से घेर लिया और गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर रोक दिया। 

रोकते ही  हथियार सटाकर सबसे पहले गाड़ी का चाबी छीना और गाड़ी के सीट में रखे ₹27080 और तीन मोबाइल लेकर अमहा टोला के तरफ निकल गया।

 जिसके बाद हमलोग थाना को सूचना दिए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के एएसआई राजमोहन गोल्ड ने मौके पर पहुँचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। 

उन्होंने कहा कि पीड़ित स्टाफ द्वारा बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी से राजनपुर से दुकानदार को चायपत्ती पहुँचाकर आ रहे थे इसी दौरान ओवरटेक कर दो मोटर साईकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधीयों के द्वारा हथियार के बल 27 हजार 80 रुपया और तीन मोबाइल के लुट लेने की बात कही जा रही है।

 फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित को थाना में लिखित आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा