BIHAR-सहरसा - सदर थाना क्षेत्र के सिरादेपट्टी निवासी 12 वर्षीय बच्ची ने अपने परिजन के साथ महिला थाना पहुँचकर जबरन दुष्कर्म करने को लेकर आवेदन दिया है। बच्ची ने दिये आवेदन में कहा कि वह अपनी सहेलियों खेत में बकरी चराने गई थी। शाम होने के बाद घर वापस आने के क्रम में गांव का ही एक युवक दिलीप यादव पिता महिन्द्र यादव मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुल के पास अकेला पाकर उसने मेरे मुंह को बन्दकर उठाकर गाड़ी पर बैठा लिया और बगल के ही बांसबिट्टी की तरफ ले गया।
जहां मेरे साथ जबरन बलात्कार किया। साथ ही जाते जाते उसने धमकी दिया कि यदि तुम किसी को कुछ बताती हो तुमको और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। जिसके बाद मैंने किसी तरह से घर आकर पूरी घटना अपने मां को बताई और उसके बाद इस घटना की जानकारी परिजनों को हुआ तब जाकर मंगलवार को परिजन मैं आवेदन देखकर महिला थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुँची।
अब ऐसे में सबसे बड़ी बात यह है कि आए दिन नाबालिक बच्ची के साथ हत्या लूट अपहरण जैसी बड़ी घटना हो रही है लेकिन पुलिस की कार्यशैली समझाने में विफल नजर आ रही है। वही इस मामले के संदर्भ में नवपदस्थापित सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा