2020/09/08

पटना में RJD नेता ने पड़ोसी परिवार पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक युवक की हालत नाजुक

बिहार में फिर एक राजनेता का नाम अपराध से जुड़ा है। राजधानी पटना में एक राष्‍ट्रीय जनता दल के एक नेता ने अपने पड़ोसी परिवार पर हमला कर एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक खतरे के बाहर बताया जा रहा है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत चकारम मोहल्ले में सोमवार की रात को दो परिवारों के बीच भूमि विवाद में मारपीट हुई। एक पक्ष से आरजेडी नेता नंदू यादव व उनके परिजनों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के संजीत, दीपक समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। 

दूसरे पक्ष ने भी लाठी-डंडे का प्रयोग किया। दोनों पक्षों की मारपीट में खुद को कमजोर पड़ते देख आरजेडी नेता नंदू यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से 35 वर्षीय संजीत कुमार जख्मी हो गए।

देर रात संजीत की ओर से उसके भाई दीपक ने आरजेडी नेता नंदू यादव, नागेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, कृष्णा यादव, मुन्ना राय, सुधीर राय, राजू राय समेत अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई