DESK-उत्तराखंड के काशीपुर में लव मैरिज के बाद कुछ दिन बाद ही नवविवाहित जोड़े की हत्या कर दी गई।कुछ समय पूर्व घर से भागकर शादी करने के बाद हंसी खुशी वापस लौटे नव विवाहित जोड़े को घर के बाहर ही गोली मार दी गई।
क्षेत्र में सरेराह डबल murder की वारदात से सनसनी फैल गई।बताया जा रहा हैं कि बेटी की शादी से उसके परिजन नाराज थे। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अल्ली खां खालिक कॉलोनी निवासी नाजिया खान (18), का अपने घर के सामने रहने वाले राशिद सिद्द की (22) पुत्र कमरूद्दीन सिद्दी की से प्रेम प्रसंग था।
राशिद बाजपुर रोड पर एक टायर के शोरूम पर काम करता था और नाजिया inter पास करने के बाद घर पर थी। April में दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया।
गैर बिरादरी युवक से निकाह पर युवती के परिजन युवक से रंजिश रखने लगे थे। राशिद 15 दिन पहले नाजिया के साथ लौटा और सिद्दीकी मैरिज हॉल में किराए पर रहने लगे।
Ssp rajesh भट्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दंपती डाक्टर के पास से दवाई लेकर लौट रहा था। इसी दौरान मुजम्मिल ने बेटी को phone करके नाराजगी खत्म करने की बात कहते हुए पति के साथ घर आने को कहा।
राशिद पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचता इससे पहले ही घर से करीब 50 कदम की दूरी पर दोनों को गोली मार दी गई। गोली 315 बोर के तमंचों से मारी गई है.इस घटना की सूचना मिलते ही कई पुलिसकर्मियों मौजूद हैं।police ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।