BIHAR-STET 2019 बुधवार से शुरू हो रहा है।exam के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। अभ्यर्थियों को center पर exam शुरू होने के एक घंटे पहले reporting करने का निर्देश दिया गया है।
अगर students reporting time के बाद पहुंचेंगे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जायेगा। bihar board की मानें तो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर भी exam center पर पहुंचने का time बताया गया है।
मुख्य गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। exam 9 से 21 सितंबर तक चलेगी। STET 2019 में कुल 2 लाख 47 हजार 241 परीक्षार्थियों ने exam फॉर्म भरा है।
इसमें प्रथम papers में एक लाख 81 हजार 738 और दूसरे पेपर में 65 हजार 503 परीक्षार्थी शामिल हैं। patna जिला की बात करें तो प्रथम पेपर में 17 हजार 571 और द्वितीय पेपर में आठ हजार 851 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए पटना के अलावा भोजपुर, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और पूर्णिया में केंद्र बनाये गये हैं। कुल 60 केंद्र पर परीक्षा ऑनलाइन मोड में लिया जायेगा।
Bihar board की मानें तो अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। exam center पर प्रत्येक दिन हर पाली से पहले exam center को सेनेटाइजर की व्यवस्था board द्वारा की गयी है।
इसके अलावा केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों के दोनों हाथ को सेनेटाइज भी करवाया जायेगा। केंद्र पर प्रवेश के दौरान टेंपरेचर टेस्ट होगा। जिस अभ्यर्थी का टेंपरेचर 99.14 डिग्री फारेनहाइट से अधिक नहीं होना चाहिए। अगर अधिक हुआ तो प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह जायेंगे।
पाली - रिपोर्टिंग समय - गेट बंद होने का समय - परीक्षा शुरू
प्रथम - सात बजे - 7.30 बजे - आठ से 10.30 बजे तक
द्वितीय - 11 बजे - 11.30 बजे - 12 से 2.30 बजे तक
तृतीय - तीन बजे - 3.30 बजे - चार से 6.30 बजे तक