2020/09/08

बिहार-नाती का बर्थडे मनाने गए पूर्व मंत्री और BJP नेता के फ्लैट से लाखों की चोरी

बिहार के पूर्व पशुपालन मंत्री और बीजेपी नेता वैद्यनाथ साहनी के घर चोरी हो गई है. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ले गए.

जानकारी के अनुसार घटना बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के एचआईजी ब्लॉक 7, सेक्टर 7 की है. घटना के समय बैजनाथ सहनी घर से बाहर गए हुए थे. इस दौरान चोरों ने सवा छह लाख के सहित 10 से 12 लाख के जेवरात चुरा ले गए.

मामले का खुलासा तब हुआ जब बैजनाथ सहनी अपने घर आए. घर में सब कुछ अस्त-व्यस्त था. बेड पर सामान बिखरा हुआ था.घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है. बताया जाता है कि पूर्व मंत्री बीते शनिवार को अपने नाती के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने समस्तीपुर गए थे. 

जन्मोत्सव समारोह में भाग लेकर जब वे वापस अपने फ्लैट पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा पाया और घर में रखे सारे सामान अस्त-व्यस्त थे. उन्‍होंने पाया कि सवा छह लाख कैश, 7 सोने की महंगी अंगूठी और 8 सोने का चैन गायब है. जेवरात की कीमत 10 से 12 लाख के आसपास बताई जाती है.