BIHAR-SAMASTIPUR-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने BRB COLLEGE के निकट समस्तीपुर-मोहनपुर मुंख्य मार्ग को जाम कर दिया।
इस कारण काफी देर तक यातायात व्यवस्था बाघित रही। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप भी लगाया।
जबकि दूसरे पक्ष का बताना है कि पड़ोसी द्वारा उनकी जमीन में ज़बरन अवैध निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। इससे आक्रोशित होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
स्थानीय लोगों की पहल पर लोगों को समझा बुझाकर सडक जाम समाप्त कराया गया। सडक जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि मामला भूमि विवाद का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।