इसमें पंचायत समिति सदस्य धर्मवीर प्रसाद का भतीजा भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने एसडीपीओ सोनू कुमार राय मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
धनरुआ थाने के सकरपुरा गाव में सोमवार को जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें गाव के बाहर के लोग शामिल थे। पार्टी में बार बालाओं के नाच-गाने का भी इंतजाम था। सोमवार की रात केक कटने के तुरंत बाद बार बालाओं के ठुमके पर हर्ष फायरिंग की जाने लगी।
इसमें सकरपुरा गाव के रामानुज प्रसाद के पुत्र व पंचायत समिति सदस्य सकरपुरा के धर्मवीर प्रसाद के भतीजा के अलावे मसौढ़ी थाना के पकडी गाव के एक किशोर को गोली लगी और वे जख्मी हो गए।
इधर, घटना के बाद बार बालाओं के साथ वहां मौजूद सभी लोग फरार हो गए। एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने बताया कि हर्ष फायरिंग से तीन किशोर जख्मी हो गए हैं। पुलिस पार्टी का आयोजन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।