संजीत काे शनिवार रात उस समय अगवा कर लिया गया था, जब वह बरामदे पर सोया था। अपहर्ताओं ने परिजनों से फिरौती के रूप में दो लाख रुपए मांगे थे और दो दिन की मोहलत दी थी।

वीडियो कॉलिंग कर फिरौती मांगने वाला अपराधी
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी पर गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस युवक को लापता बताती रही। फिरौती की रकम नहीं देने मिलने पर अपराधियों ने संजीत की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।
सोमवार सुबह बहियार में गए ग्रामीणों ने शव देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।शव को कुएं से निकाल पुलिस ने पाेस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा।