PM मोदी के निजी टि्वटर अकाउंट पर पर एक संदेश में लिखा गया, "मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि COVID-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें."
अपने एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा कि यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है. हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है. हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं. वहीं, ट्विटर ने कहा कि उसे इसकी जानकारी थी और अकाउंट की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और इस समय यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि अतिरिक्त खातों को भी निशाना बनाया गया या नहीं.