घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है. मृतक अमरजीत सहनी मत्स्य जीवी संघ के मंत्री भी थे और मछली के कारोबार से जुड़े थे. अमरजीत सहनी का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. मृतक अमरजीत सहनी के अलावा अपराधियों की गोली से घायल विजय कुमार सहनी भी उसी गांव के रहने वाले हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी स्वागत दयाल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ग्रामीणों से बातचीत की. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिये जाएंगे.
सदर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है ऐसे में पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है.