2020/09/03

दारोगा जी ने की शराब पार्टी, एकदम चिल्ड पानी में बनाया पैग ! आगबबूला समस्तीपुर एसपी ने किया सस्पेंड

बिहार में शराब बंदी है। बावजूद शराब शहर से गांव तक मिल रहा है। होम डिलेवरी भी उपलब्ध है। आम चर्चा है कि पुलिस की मिली भगत से जिले में शराब का अवैध करोबार हो रहा है। शराब उपलब्ध हो रहा है तो इसके सेवन करने वाले कहां मान सकते हैं।

 यहां तक की पुलिस कर्मी भी शराब के सेवन से गुरेज नहीं कर रहे। ताजा मामला बिथान थाने में पदस्थापित दारोगा अवधेश सिंह द्वारा शराब पीने का सामने आया है। 

जानकारी अनुसार मंगलवार को शराब पीते दारोगा का फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामला एसपी के पास पहुंचा।

सोशल मीडिया में शराब भरे ग्लास सामने रखे दारोगा का फोटो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास बर्मन ने तत्काल प्रभाव से दारोगा अवधेश सिंह को निलंबित कर दिया है।

ROSERA DSP सहरियार अख्तर ने बताया-वायरल फोटो बिथान क्षेत्र का है। दारोगा किस स्थान पर सहकर्मी के साथ शराब पी रहे हैं जिसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। फोटो में शराब भरा ग्लास लिए दारोगा अवधेश सिंह दिख रहे हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दारोगा शराब का सेवन कर रहे हैं। जिस कारण इसके खिलाफ रिपोर्ट की गई है। 

SAMASTIPUR SP ने बताया-बिहार में शराब बंदी के बावजूद वर्दी में शराब पीना गंभीर मामला है। फोटो वायरल होने के बाद रोसड़ा डीएसपी से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल दारोगा अवधेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी.