पोस्टर में पीएम मोदी की तरफ से कही गई बातों को लिखा गया है। मोदी ने कहा है कि आधुनिक बिहार को गढ़ने में नीतीशजी की अहम भूमिका है। साथ ही भाजपा की तरफ से नारा दिया गया है- ‘न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की बात पक्की।’
एनडीए इस बार नीतीश के चेहरे पर मैदान में है। पिछले दो सालों में कई राज्यों में सत्ता गंवा चुकी भाजपा ने काफी पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह नीतीश के चेहरे पर ही मैदान में उतरेगी। भाजपा ने नीतीश कुमार को लेकर अपना स्लोगन भी तैयार किया है-‘आत्मनिर्भर बिहार बनाना है नीतीश कुमार के जिताना है।’
एनडीए में लोजपा को लेकर अभी असमंजस बरकरार है। लोजपा लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी सीटों का बंटवारा चाहती है। पार्टी का कहना है कि भाजपा जिन 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी उसे छोड़कर बाकी 143 सीटों पर लोजपा प्रत्याशी उतार सकती है। पिछले दिनों सूरजभान सिंह ने कहा था कि पार्टी 36 सीटों पर मान सकती है लेकिन 20 सीट अपनी पसंद की लेंगे। हालांकि, अभी तक सीटों को लेकर मामला साफ नहीं हुआ है।