2020/09/20

27 तारीख को होगा बिहार बंद, पप्पू यादव ने किया बड़ा एलान

BIHAR-PATNA-जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एनडीए सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान किया। 

खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला कानून करार देते हुए विधेयक के खिलाफ 27 सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की। वहीं, 20 सितंबर को पार्टी के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री का पुतला फूकेंगे। 

पप्पू यादव ने कहा कि 21 तारीख को पोल खोल नुक्कड़ सभा होगी और 26 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 

किसानों के लिए ऐसा कानून बनाया जाए कि उनका अनाज एमएसपी- न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बिके। भरोसा दिलाया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों से शत-प्रतिशत अनाज खरीदना सुनश्चिति करेंगे।