2020/09/20

बिहार में अपराधियों ने ऑटो ड्राइवर को दिनदहाड़े मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-BHOJPUR- जिले धनगाई थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-मोहनिया हाईवे पर शिवपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर हथियार बंद अपराधियों ने एक आटो चालक को गोली मार दी।

घायल 35 वर्षीय मो.रुस्तम जगदीशपुर नगर के वार्ड -13 निवासी मो. नन्हे का पुत्र हैं। गोली दायें कंधे के पास लगी है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है

अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। पुलिस घायल से पुछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि जगदीशपुर नगर के वार्ड -13 निवासी मो.रुस्तम रविवार को जगदीशपुर बाजार स्थित एक  दुकान से सामन लेकर हेतमपुर गांव जा रहा था। इस बीच आरा-मोहनिया एनएच-30 पर शिवपुर मंदिर के समीप  बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर आटो को जबरन रोक दिया। 

इसके बाद चालक को पिस्तौल भिड़ा कर गाली-गलौच करने लगे। जब चालक ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही police छानबीन में जुटी हुई हैं।