दरअसल, वो वायरल तस्वीर lnmu के ग्रेजुएशन की परीक्षा की है. जिसमें विवि ने परीक्षार्थियों को ऐसी जगह सेंटर दे दिया है जहां पूरी तरह जलजमाव था. और सेंटर परीक्षा केंद्र कम बल्कि स्विमिंग ज्यादा लग रहा था.
स्नातक की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार हो रही वर्षा और सड़कों पर जल जमाव के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आसान नहीं रह गया है। शहर स्थित तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए घुटने भर या फिर उससे भी अधिक पानी से गुजरना पड़ता है।
विद्यालय परिसर में भी भारी जल जमाव है। स्कूल के बरामदे और वर्गों में भी पानी भरा हुआ है। इसी हालात में छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी पड़ती है।
शनिवार को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने कहा कि उनके पास परीक्षा ऐसी परिस्थिति में देने के अलावा और कोई चारा नहीं है। बीमार पड़ने का खतरा तो है लेकिन क्या करें ग्रेजुएशन की डिग्री तो ले ही लेनी है।
बारिश के कारण शहर के राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्र को परिवर्तित कर शहर के तिरहुत अकादमी प्लस टू स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया लेकिन इसके बावजूद भी परीक्षा केंद्र की सूरत नहीं बदली।