पुलिस ने दंपति के घर पर रेड की तो इलाके में अफरातफरी मच गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से एक डायरी मिली, जिसमें सैकड़ों लोगों के नाम और नंबर लिखे हुए थे.पीड़ित युवती ने पुलिस से कहा है कि कई वर्दी वाले भी उसके पास आते रहे हैं. इसके अलावा दूर-दूर से कस्टमर बुलाए जाते थे. आरोपी दंपति सभी से मोटी रकम वसूलते थे.
2020/09/27
बिहार में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,संचालिका के साथ युवती गिरफ्तार
BIHAR-HAJIPUR- जिले के सदर थाने के पॉश इलाके दामोदर नगर में एक Sex racket का खुलासा हुआ है. दंपति पर आरोप है कि दोनों ने एक युवती को 3 महीने से बंधक बना कर रखा था और उससे जबरन धंधा करवाते थे. इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवती घर से निकलकर भाग गई और इसकी जानकारी मुहल्लेवालों को दी. मुहल्लेवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है.