2020/09/27

बड़ी खबर-परीक्षा देने आई लड़की को गोली मारकर किया हत्या,प्रेमी ने पहले चाकू से किया हमला, फिर मार दी गोली

DESK-राजस्थान के जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं
 जहां एक कॉलेज छात्रा को शनिवार सुबह को उसके ही प्रेमी ने गोली मार दी. छात्रा परीक्षा देने पहुंची थी. पुलिस के अनुसार युवक व युवती का प्रेम प्रसंग रहा है.

यह घटना जयपुर के राजापार्क इलाके की है. यहां एक कॉलेज में छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई थी.

Police ने बताया युवती सुबह सात से दस बजे के दौरान होने वाली परीक्षा देने आई थी. आरोपी ने पहले उस पर चाकू से हमला किया फिर गोली चला दी. घायल युवती को एसएमएस अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. 

Police के मुताबिक युवती शहर के किसी और कॉलेज में पढ़ती थी और परीक्षा देने राजा पार्क के एक कॉलेज में आई थी. 

पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौधरी धौलपुर का रहने वाला है और जयपुर में प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहा है. उसे घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया गया.

आरोपी व युवती में लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी कथित तौर पर युवती के किसी और युवक से कथित रिश्ते से नाराज था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती ने उसे धोखा दिया जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है.