2020/09/27

BREAKING-तेजस्‍वी यादव का CM नीतीश पर निशाना, बोले- बिहार में गंभीर है बेरोजगारी

BIHAR-PATNA-बिहार विधानसभा में Lader of Opposition व RJD के नेता Tejashwi Yadav ने रविवार को Bihar cm  Nitish Kumar की सरकार की जमकर खबर ली। उन्‍होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में बेरोजगारी की हालत गंभीर है।
रविवार को मीडिया से बातचीत में तेजस्‍वी यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्‍या गंभीर है। इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी यात्रा पर निकले, लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरी नहीं हो सकी।

 बेरोजगारी के मुद्दे पर आरजेडी गंभीर है। तेजस्‍वी ने कहा कि बिहार देश में सबसे युवा प्रदेश है। यहां करीब 60 फीसद युवा आबादी है। साथ ही बेरोजगारी के कारण सबसे ज्‍यादा युवाओ का पलायन भी बिहार से हो रहा है। बिहार में 46.6 फीसद बेरोजगारी है।