2020/09/07

बड़ी खबर-सचिव IAS सुशील कुमार मौर्य की कोरोना से मौत,अस्पताल में चल रहा था इलाज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दिनों-दिन बढ़ रहा है. इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब आईएएस अधिकारी सुशील कुमार की सोमवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में निधन हो गया.

 वह भाषा विभाग में विशेष सचिव थे। सुशील कुमार की तबियत बिगड़ने पर अगस्त में उनको अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था.

आईएएस मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी हैं साल 1994 बैच के पीसीएस अफसर रहे. साल 2010 में आईएएस के रूप में सुशील कुमार मौर्य को प्रोन्नत किया गया था. मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

 वह 2015 में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात रहे थे. उनके निधन की सूचना मिलने पर आगरा में तैनात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.