2020/09/07

बड़ी खबर-बिहार में 30 सितंबर तक बढ़ा लाॅकडाउन, 21 के बाद कुछ क्षेत्रों में मिलेगी नियमों में छूट

बिहार सरकार ने आदेश जारी करते हुए containmentzones में Lockdown की अवधि को 30.9.2020 तक बढ़ाने का फैसला लिया है।साथ ही ,इस संबंध में गृहमंत्रालय  भारतसरकार द्वारा 29.8.2020 को जारी आदेश और दिशानिर्देशों को यथावत लागू और अनुपालन करने का निर्णय लिया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों को बिहार सरकार ने 30 सितंबर तक लागू तक के लिए लागू कर दिया है. मालूम हो कि बिहार में रविवार को अनलॉक-3 की सीमा समाप्त हो गयी. बिहार सरकार के गृह मंत्रालय ने सभी विभागों और सभी अधिकारियों को गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है.नयी गाइडलाइन के तहत शादी समारोह और अंतिम संस्कार के दौरान बने नियमों में बदलाव किया गया है. 21 सितंबर से शादी में 50 लोगों की जगह अब 100 लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं, अंतिम संस्कार में भी 20 के बदले 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गयी है. 20 सितंबर तक इसमें कोई बदलाव लागू नहीं होगा.

अनलॉक -4 की गाइडलाइन के तहत अभी स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद रखने का ही फैसला लिया गया है. हालांकि, 21 सितंबर से ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षण संस्थान अपने 50 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारियों को बुला सकते हैं. वहीं, कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों को शैक्षणिक सलाह के लिए स्कूल जाने की छूट दी गयी है. लेकिन, उन्हें इसके लिए अपने अभिभावक से लिखित में अनुमति लेना अनिवार्य होगा.

नयी गाइडलाइन के तहत सिनेमा हॉल, पार्क, स्वीमिंग पूल, थिएटर को बंद ही रखने का फैसला लिया गया है. 21 सितंबर से ओपन एयर थियेटर चालू किये जा सकेंगे. वहीं, कंटेनमेंट जोन में भी कोई रियायत नहीं दी गयी है. यहां पहले की तरह ही सारी पाबंदी लागू रहेगी