घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर थाना इलाके के चैनपुरा गांव निवासी वीरू पासवान की पत्नी शोभा देवी रविवार की देर रात छत से गिर गई थी।
जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे विम्स रेफर किया गया। एंबुलेंस चालक मरीज को विम्स ना ले जाकर पटना ले जा रहा था।
इसी दौरान चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर गांव के समीप एंबुलेंस चालक ने लापरवाही से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस पर सवार घायल मरीज शोभा देवी उसके पति वीरू पासवान, सुदामा पासवान और आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई ।
जबकि इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार बालेश्वर पासवान, सरिता देवी और संसार देवी जख्मी हो गई। घायल लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे की हालत में था और तेजी से गाड़ी चला रहा था। जिस कारण यह घटना घटी।
घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लायी । घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।