गौरतलब है कि इन दिनों वोडाफोन आइडिया संकट के दौर से गुजर रही है। हालांकि, एजीआर बकाया को लेकर सुप्रीम कोर्ट से कंपनी को राहत मिली थी। कंपनियां अब 10 साल में अपना एजीआर बकाया चुका सकती है। आइडिया को करीब 50 हजार करोड़ का बकाया जमा करना है जिसमें ज्यादातर एजीआर का है।
2020/09/07
Vodafone Idea ने लॉन्च की अपनी नई पहचान, अब ये होगा नया लोगो 'VI'
Vodafone-Idea ने नया ब्रांड वीआई (VI) को लॉन्च किया। कंपनी ने वोडाफोन के वी और आइडिया के आई को मिलाकर नया ब्रांड 'VI' बनाया है। वोडाफोन आइडिया ने वर्चुअल कॉन्फ़्रेंस के जरिये बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने वेब टेलिकास्ट के जरिए आगे के रोडमैप और कंपनी की नई रणनीति को लेकर बात की।