विगत 15 वर्ष के आपके कार्यकाल में बिहार में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन क्यों बढ़ता गया?
- बिहार में बेरोजगारी दर 46.6 प्रतिशत सबसे अधिक क्यों है? बिहार बेरोजगारी का मुख्य केंद्र क्यों है?
- नीति आयोग के सारे सूचकांको पर बिहार साल दर साल क्यों पिछड़ता चला गया? नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सत्तत विकास सूचांक में बिहार अंतिम पायदान पर कैसे पहुंचा? इसका दोषी कौन है?
- आपके कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार क्यों बढ़ा? NCRB के अनुसार देश भर में दलितों पर सबसे ज्यादा क्राइम बिहार में हुए जिसका दर 40.7 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसल 21.8 है.
- केंद्र सरकार की सभी मानक संस्थाओं जैसे NCRB, नीति आयोग, NHM इत्यादि के अनुसार बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर क्यों है?
प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित तथाकथित 1.65 लाख करोड़ के पैकेज का योजनावार और विभागवार खर्च कितना और कहां हुआ? मुख्यमंत्री इसका ब्यौरा स्वयं सार्वजनिक करें.
-बिहार सबसे अधिक युवा आबादी वाला प्रदेश है. बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार की रूढ़िवादी, बासी, उबाऊ और 15 वर्षों की घिसी पिटी नकारात्मक बातें नहीं चाहिए. बिहार के युवा इतिहास के बासी पन्ने नहीं बल्कि सुनहरा वर्तमान और भविष्य चाहते हैं. मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होनें 15 वर्षों में रोजगार क्यों नहीं दिया? बिहार में उद्योग-धंधे क्यों नहीं लगाए? बिहार में नियमित बहाली क्यों नहीं की?
मुख्यमंत्री बताएं उन्होंने 2013, 2017 में बार-बार जनादेश का अपमान क्यों किया? व्यक्तिगत फायदे के सिवाय उनके इन कृत्यों से बिहार को क्या फायदा हुआ? इसकी विस्तृत जानकारी बिहार को दें?
- बिहार जानना चाहता है कि नीतीश कुमार का नीति, नियम, नियति, सिद्धांत और विचार क्या है क्योंकि बिहार का कोई ऐसा दल नहीं जिससे अपने स्वार्थ के चलते इन्होंने समझौता कर विश्वासघात नहीं किया हो?