2020/09/07

बिहार में ग्रामीणों ने कराई प्रेमी जोड़ों की निकाह ,कई वर्षों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

BIHAR--बेतिया – नरकटियागंज प्रखंड भसुरारी पंचायत के विशुनपुरवा गांव में पंचायती में बैठे लोगों ने पकड़े गए प्रेमी जोड़े की शादी ऑन द स्पाॅट करा दी। इस शादी में लड़की पक्ष के लोग शामिल थे लेकिन लड़का पक्ष के लोग नदारद रहे। 

बताया गया कि भसुरारी पंचायत के विशुनपुरवा गांव में शनिवार को प्रेमी प्रेमिका से मिलने आया। जब दोनों को गांव के सरेह में ग्रामीणों ने देखा तो उनको शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया। 

ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों को एक कमरे में बंद करके उनको बंधक बना लिया। कुछ लोग बंधक बने युवक को मारने का प्लान बनाने लगे। इसी दौरान किसी ने मुखिया प्रतिनिधि को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि ने घटनास्थल पर पहुंच कर बंधक बने युवक युवती को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। 

उसके बाद युवक युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। युवक के घरवाले वहां नहीं पहुंचे, लेकिन युवती के परिजनों वहां पहुंच गए

नरकटियागंज प्रखंड के भसुरारी पंचायत बिसूनपूरवा वार्ड संख्या 10 निवासी सर्फून खातुन, पिता रमजान मिया,एवं नजरे आलम ,पिता हाबुदिन साई बैरिया निवासी की चोरी छुपे चल रही प्रेम कहानी आखिर ग्रामीणो के सामने आ ही गयी,बताया जा रहा हैं कि विगत कई वर्षों से इनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था.जो शनिवार की रात्री ग्रामीणों के बीच खुलासा हो गया.

ग्रामीणो ने दोनो प्रेमी जोड़ो को समाज के सामने लाकर इस्लामिक रीतिरिवाज से निकाह करा दिया.वही प्रेमी जोड़ो ने ग्रामीणो के समक्ष अपनी प्रेम कहानी को 3 साल से चल रहने की बात भी बतायी है, जिसको देखते हुये ग्रामीणो ने यह निर्णय लिया.

युवती के परिजनों ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। जब भी वह युवक के परिजनों के पास इसकी शिकायत करने पहुंचे तो युवक के घरवाले उनको भगा देते थे। वहीं युवती ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन युवक पक्ष के लोग इसके लिए राजी नहीं है। 

इस लिए दोनों चोरी छिपे मिलने लगे थे। ग्रामीण एवं युवती के परिजनों ने पंचायती के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रस्ताव मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश शर्मा के समक्ष रखा। जिसके बाद गांव में ही एक पंचायती रखी गई।

पंचायती में बैठे लोगों ने दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव पंचायत में रखा। दोनों शादी करने के लिए राजी थे। उसके बाद युवती के परिजनों ने भी शादी कराने की विनती पंचों से की। सभी लोगों की बात सुनने के बाद पंचों ने पकड़े गए प्रेमी जोड़े की शादी करा दी।