मैदान थाना की पुलिस ने सोमवार सुबह इन तीनों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद आयशान (22), मोहम्मद अफजल (28) और मोहम्मद चांद (23) हैं. इनके पास से 21 बच्चों को पुलिस ने रिहा करवाया है.
इसकी जानकारी मिलने के बाद मैदान थाना की पुलिस ने बाबूघाट बस स्टैंड के निकट सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे समस्तीपुर से कोलकाता आयी एक बस को रुकवाया.
तलाशी लेने पर बस के अंदर कुल 21 बच्चे मिले. इनके बारे में तीनों युवक कुछ भी सही जानकारी नहीं दे सके. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
दक्षिण कोलकाता के पुलिस उपायुक्त मिराज खालिद ने बताया कि इन बच्चों की उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच है.
इन्हें बिहार के किन-किन जिलों से लाया गया है, यह गिरोह इन बच्चों को कहां भेजने वाला था, इनके साथ गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सभी सवालों का जवाब आरोपियों से जानने की कोशिश की जा रही है.
उधर, इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि बरामद बच्चों के बारे में बिहार पुलिस से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गयी है, ताकि वे इन बच्चों के घरवालों के बारे में जानकारी जुटा सकें. फिलहाल अदालत के निर्देश पर बच्चों को होम में रखा गया है।
इस सभी मामलों को लेकर छानबीन करते हुए पुलिस जुटी हुई हैं।