सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी।
सतपुते ने कहा, "अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस में मीटिंग फिक्स की और वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को घर पर खाने पर बुलाया। तीसरी बार फिर उन्होंने घर पर आने को कहा और जब एक्ट्रेस पहुंची तो उन्होंने कहा कि मेरे मूवी कलेक्शन को देखो और उसके बाद अनुराग कश्यप ने दुष्कर्म किया।"
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 376-1 (बलात्कार), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने की इच्छा से बल का इस्तेमाल करना), 341 और 342 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।