2020/09/23

बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टर पर रातों-रात हो रहा खेल, फोटो वही बदल जा रहा कैप्शन,अब CM नीतीश के लिए लिखा- DNA में गड़बड़ है

BIHAR-PATNA-Bihar Assembly Election 2020 के पहले एक राजनीतिक लड़ाई सड़कों पर लड़ी जा रही है। इसके माध्‍यम बने हैं पोस्‍टर-होर्डिंग। इसमें सत्‍ता पक्ष हो या विपक्ष, कोई पीछे रहना नहीं चाहता। 

ताजा मामला एक CM Nitish Kumar के खिलाफ लगाई गई होर्डिंग्‍स का है। इनमें से एक में PM Narendra Modi  काे यह कहते दिखाया गया है कि नीतीश कुमार के  DNA में खोट है। इसके पहले सत्‍ता पक्ष के समर्थन में लगाए गए पोस्‍टरों व होर्डिंग्‍स में RJD सुप्रीमो Lalu Prasad yadav व उनके Lalu Family  को बिहार पर भार बताते हुए तंज कसा गया था। ऐसी एक होर्डिंग तो लालू के बेटे Tej Pratap Yadav को चिढ़ाने के लिए उनके बंगले के पास भी लगा दी गई है।

बुधवार को पटना की सड़कों पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को घेरती होर्डिंग्‍स नजर आ रहीं हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते कोट किया गया है कि नीतीश कुमार के डीएनए में ही खोट है। 

नीचे लिखा है- मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्‍ची। होर्डिंग पर इसे लगाने वाले का नाम-पता नहीं है, लेकिन स्‍पष्‍ट है कि यह विपक्ष के सौजन्‍य से लगाया गया है। इसमें दर्ज बातें लालू यादव के बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित पूरा लालू परिवार व  Mahagathbandhan के घटक दल हमेशा कहते रहे हैं।



ये होर्डिंग्‍स हाल ही में पटना में सत्‍ता पक्ष द्वारा लगाई गई उन होर्डिंग्‍स के जवाब में लगाए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ हैं। साथ ही पीएम मोदी को सीएम नीतीश की तारीफ करते कोट किया गया हे। नीचे लिखा है- 'न्‍याय के साथ तरक्‍की, नीतीश की बात पक्‍की।' विपक्ष की ताजा होर्डिंग्‍स में 'न्‍याय के साथ तरक्‍की, नीतीश की बात पक्‍की' के बदले 'मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्‍ची' लिख कर पलटवार किया गया है। 

होर्डिंग में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उस डीएनए वाले बयान का संदर्भ लिया गया है, जिसे तब नीतीश कुमार ने बिहार की अस्मिता से जोड़कर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। तब नीतीश कुमार महागठबंधन (Grand Alliance) में लालू प्रसाद यादव के साथ थे। 


उसी तस्‍वीर व बैकग्राउंड के साथ एक अन्‍य होर्डिंग में बिहार की जनता को पीएम मोदी से सवाल करते कोट किया गया है कि जब जनता ने उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठाया था तो वह सत्‍ता की मलाई कैसे खा रही है? होर्डिंग में पीएम मोदी के नीतीश कुमार के काम की तारीफ करे हुए हाल ही में कही गई बात को कोट करते हुए लिखा गया है- नीतीश जैसे सहयोगी हों तो कुछ भी संभव है।