बताया जा रहा है कि आशालता को कोविड-19 का संक्रमण एक टेलीसेरियल की शूटिंग के दौरान हुआ था। एक्ट्रेस गोवा में जन्मी थीं। आशालता वाबगांवकर ने कई हिट हिंदी फिल्में में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म जंजीर से डेब्यू किया था।1973 में आई फिल्म जंजीर में आशालता वाबगांवकर ने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्होंने ऑडियंस के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी।
आशालता हिंदी और मराठी मिलाकर 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी थीं। फिल्मों के साथ साथ वह मराठी प्लेज में भाग लेती थीं। बासु चटर्जी की फिल्म अपने पराए के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। फिल्म अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम में आशालता ने बेहतरीन काम किया। आशालता अभिनय के अलावा मराठी नाट्यसंगीत गायिका भी थीं।