BIHAR- SIWAN जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।अनुमंडल थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव से इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं।
वीडियो देखने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से छुड़ाया गया और उसे इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि पटेढा गांव के कुछ युवक एक 15 वर्षीय किशोर को दुकान में चोरी के आरोप में रस्सी के सहारे पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई कर रहे हैं और वह दर्द से कराह रहा है।
युवकों ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की है वह अधमरा हो गया था। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई सभी ने हस्तक्षेप कर किशोर को उन युवकों के चुंगल से छुड़ाया। उक्त किशोर ने अपने को निर्दोष बताया।
किशोर के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इस संबंध है थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।