छ्त्तीसगढ़ में इन्वेस्टिगेशन यूनिट फ़ॉर क्राइम अगेंस्ट वुमन रायपुर के DSP Lakshman Chouhan पिछले कई दिनों से कोरोना के चलते रायपुर एम्स में एडमिट थे. जहां कल रात उन्होंने दम तोड़ दिया. इस खबर के बाद पूरे पुलिस महकमा सदमें में है.
वहीं छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2434 नए मामले सामने आये हैं जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 93,351 हो गई है.
राज्य में बुधवार को 576 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 4196 लोगों ने घर पर पृथकवास पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है.