मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के नमकु गांव निवासी मंदीप यादव के पुत्र अविनाश कुमार और अर्जुन यादव के पुत्र सवन कुमार उर्फ फोको यादव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण बहुत से बाढ़ पीड़ित पिछले कुछ महीनों से मवेशियों के साथ हैरपुर में डेरा डाले हुए थे। बाढ़ पीड़ित यहीं पर मवेशियों को चारा उपलब्ध कराकर किसी तरह रह रहे थे।
इस दौरान सभी बाढ़ पीड़ित रात में सड़क के किनारे ही सो जाते थे। गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही अविनाश कुमार और सवन कुमार उर्फ फोको यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।