2020/09/24

लखीसराय में प्रेमी जोड़े को खेत में पकड़ने वाला वीडियो वायरल, बदमाशों ने की पिटाई

BIHAR-LAKHISARAI-पीरीबाजार थाने से महज सौ गज एवं जीआरपी पोस्ट से 50 गज दूर अभयपुर स्टेशन से सटे पहाड़ पर घूमने आए प्रेमी युगल की स्थानीय बदमाशों ने पिटाई करते हुए छह-सात हजार रुपये की छिनतई की।

 जब प्रेमी ने मोबाइल देने में आनाकानी की तो लड़की के बाल को पकड़कर मारपीट की साथ ही RAPE की धमकी भी दी। 20 सितंबर को हुई इस घटना का वीडियो जिले में वायरल हो रहा है। 

जिसमें प्रेमी युगल बदमाशों के सामने छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन युवकों द्वारा और पैसे की मांग करते हुए अन्यथ युवती के साथ गलत कार्य करने की धमकी दिया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर लोगों के बीच इस घटना की चर्चा जोरों पर है.लेकिन पुलिस ने अबतक इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है. 


 बताया जाता है कि लूटने पिटने के बाद युवक युवती लोक-लाज के भय से चुपचाप अपने घर चले गए। घटना को अंजाम देने वाले युवती के बाल पकड़े एक युवक की पहचान मो. राजन के रूप में हुई है।  बताया जाता है कि एकांत एवं पेड़ पौधा रहने के कारण युवक-युवती घूमने के लिए पहाड़ी पर आते है। इसका नाजायज फायदा स्थानीय युवक उठाते है।

 स्थानीय दो-तीन की संख्या में असामाजिक तत्व के युवकों की टीम इस प्रकार की घटना काे अंजाम देते है। युवक-युवती के साथ लूटपाट करने के साथ मारपीट एवं गलत हरकत की जाती है। युवक व युवती प्रतिष्ठा व लोक लाज के भय से पुलिस से शिकायत करने के बाद लूटने पिटने के बाद घर चले जाते है। इसी का छिनतई करने वाले युवक फयदा उठा रहे है।अब तक प्रेमी युगल ने डर से पुलिस से शिकायत दर्ज नहीं कराई है.