2020/09/24

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,हुई दर्दनाक मौत ,घटहो ओपी में पदस्थापित था चौकीदार

BIHAR-SAMASTIPUR-दलसिंहसराय शहर स्थित मालगोदाम रोड में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार घटहो ओपी के चौकीदार को रौंद दिया । जिससे चौकीदार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चौकीदार की पहचान घटहो ओपी क्षेत्र के मनियारपुर वार्ड संख्या 8 निवासी राजेश्वर पासवान (60) के रूप में की गई है । 

Police ने ट्रक के उपचालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया । कई टुकड़े में बटे चौकीदार के शव को पुलिस ने एक थैला में समेट कर कब्जे में लिया।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।